ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, बैंकिंग परीक्षा में किया ये बदलाव

नई दिल्लीः  कई बार ऐसा होता है कि बैंक का पेपर स्थानीय भाषा में ना होने के कारण कई उम्मीदवार बैंकिंग का पेपर नहीं दे पाते थे लेकिन अब बैंकिग की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए है बड़ी खुशखबरी और इस खुशखबरी का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है कि अब से बैंकिंग परीक्षा का आयोजन स्थानीय भाषाओं में भी किया जाएगा।। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि दक्षिण भारत राज्यों के सांसदों की मांग है कि बैंक भर्ती की परीक्षा स्थानीय भाषाओं में भी कराई जाए। अब उनकी मांग को मान लिया गया है।

जानकारी मुताबिक कांग्रेस के सांसद जी सी चंद्रशेखर ने सबसे पहले ये मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में शून्य काल के दौरान उठाया था। जहां उन्होंने कन्नड़ भाषा में बोलते हुए कहा “भारतीय बैंकिंग सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाएं स्थानीय उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ स्थानीय भाषा में आयोजित होनी चाहिए है। जिसकी वजह से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आसानी हो।

चंद्रशेखर द्वारा उठाई गई चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, सीतारमण ने कहा कि लोकसभा के सांसदों ने भी इस मुद्दे पर बैठक की थी। उन्होंने आश्वसान दिया था कि इम मामले में वह कोई न कोई कदम लेगी। वहीं आज उन्होंने ऐलान किया अब 13 स्थानीय भाषाओं में बैंकिंग परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा पहले हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही होते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button