ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, जानें- कैसे रहेंगे आने वाले दिन

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। यूं तो पिछले कुछ दिनों से कभी कोहरा तो कभी शीतलहर का लोग सामना कर रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो ये हालात 22 जनवरी तक रहेंगे। इसके साथ ही मौसम खुश्क रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है। दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो यह ये 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे की चादर के बीच सड़क किनारे रहने वाले लोग आग तापकर सर्दी से बचाव करते दिखे।

मौसम विभाग के मुताबिक- 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश घने कोहरे का सामना करेगा। वहीं नॉर्थ ईस्ट में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 23 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों बूंदाबादी के आसार है। इसके साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं।

यूपी में दो-तीन दिन बाद राहत मिलने के आसार

यूपी में पूर्वी हवाओं के कारण मंगलवार को पारा चढ़ गया। इससे गलन से राहत मिली लेकिन बुधवार से हवाओं का रुख बदलने के आसार हैं। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। इससे पारा गिरेगा और लोगों को एक बार फिर ठंड का कहर झेलना होगा। हालांकि दो-तीन दिन बाद राहत मिलने के आसार हैं।

मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हुई। दिन का पारा 2.3 डिग्री चढ़ गया। इससे अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री था। उधर रात के तापमान में भी 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था।

कश्मीर में कई जगह पारा शून्य से नीचे

वहीं राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हरियाणा में कोहरा छाया है। पंजाब के लुधियाना और भठिंडा में मंगलवार को तापमान 7 डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से 7 डिग्री कम रहा। कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button