ब्रेकिंग
Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग...
देश

पश्चिम बंगाल में ‘गोली मारो…’ का नारा लगाने वाले BJP के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी के रोडशो के दौरान ‘गोली मारो…’ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता के साथ शुभेन्दु अधिकारी के रथाला इलाके में रोड शो के दौरान उनके ट्रक के पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा और तिरंगा थाम रखा था। भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का झंडा हाथों में थामकर इस तरह की नारेबाजी किए जाने का पार्टी समर्थन नहीं करती है।

Related Articles

Back to top button