ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

गणतंत्र दिवस समारोह का विरोध नहीं करेंगे किसान, भारतीय किसान यूनियन की किसानों से अपील

नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में किसान किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस साधारण दिन नहीं है। यह वह दिन है जब देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई थी। भले ही देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था, लेकिन यह पूर्ण रूप से स्वतंत्र तब हुआ जब 26 जनवरी 1950 के दिन ‘भारत सरकार अधिनियम’ को हटाकर भारत के नवनिर्मित भारतीय संविधान को लागू किया गया। इस दिन से 26 जनवरी के इस दिन को भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यह एक महान पर्व है।

व्यावधान डालना उचित नहीं, भारतीय किसान यूनियन की किसानों से अपील

प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी को प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का व्यावधान न डाला जाए, क्योंकि यह दिवस असंख्य कुर्बानियां देने के बाद हमें प्राप्त हुआ है।

26 जनवरी का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, देश के लिए गर्व का दिन है

मान ने कहा कि 26 जनवरी का कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होता, ऐसे में नाराजगी जाहिर करना या देश की शान में आयोजित समारोह में व्यावधान डालना उचित नहीं है। देश के सभी नागरिकों के लिए यह गर्व का दिन है, इसलिए सभी किसान भाइयों से अपील है कि सभी किसान इस दिवस को गौरवशाली तरीके से मनाएं और सरकारी आयोजनों में किसी तरीके का व्यावधान न डालें।

कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा और जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे। 26 जनवरी के कार्यक्रम का विरोध किया जाना किसी भी स्तर पर उचित नहीं है।

किसान देशभक्त हैं, गणतंत्र दिवस समारोह में बाधा नहीं बनेंगे

किसान देशभक्त हैं, इसलिए गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजनों में बाधा नहीं बनेगा। रतन मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की आड़ में किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता या असामाजिक तत्व देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने की चेष्टा करेंगे तो किसान यूनियन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

Related Articles

Back to top button