ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

दिल्ली के सभी पावर स्टेशनों पर दो दिन रहेगा कड़ा पहरा, मिली है अंधेरे में डुबा देने की धमकी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आतंकी समूह सिख फार जस्टिस (एसएफजे) समेत अन्य खालिस्तान समर्थित संगठनों द्वारा दिल्ली की बिजली काटकर राजधानी को अंधेरे में डुबा देने की धमकी के मद्देनजर दिल्ली के सभी ग्रिड व पावर स्टेशनों पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। 25 व 26 जनवरी को सभी ग्रिड व पावर स्टेशनों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इंटेलीजेंस की सूचना के बाद पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी 15 जिले के डीसीपी ने थानाध्यक्षों को पावर स्टेशनों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रखने के निर्देश दिए। सभी आला अधिकारियों को भी इस पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के पास वीडियो मैसेज भेजे जा रहे हैं। ब्रिटेन से भी लोगों के पास फोन आ रहे हैं, जिसमें खालिस्तान समर्थित संगठन द्वारा आतंकी हमले की बात बता लोगों को 26 जनवरी के दिन घर से निकलने से मना किया जा रहा है।

पुरस्कर्ता
सी.आर.एम क्या है? इसका प्रयोग क्यों करें? सेल्सफोर्स सी.आर.एम् के प्रयोग से कंपनियों की बिक्री में 38% वृद्धि हुई है। जानें कैसे।
पुरस्कर्ता Salesforce

सूत्रों के मुताबिक आतंकी समूह सिख फार जस्टिस (एसएफजे) की ओर से कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसानों के पास गत सोमवार को एक वीडियो मैसेज भेजा गया, जिसमें उन्हें गणतंत्र दिवस पर उकसाने की कोशिश की गई। इसमें एसएफजे के प्रमुख व आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड दिल्ली को बिजली प्रदान करती हैं। उक्त कंपनियों का मालिक अंबानी है। नए कृषि कानून से इस कंपनी को ही ज्यादा फायदा होगा। इसलिए किसान दो दिन दिल्ली की बिजली काट दें, ताकि राजधानी में अंधेरा फैल जाए और सरकार किसानों की मांग मांगने को मजबूर हो जाए।

पन्नू ने यह भी धमकी दी है कि सरकार खालिस्तान की मांग को अहमियत नहीं दे रही है। इसलिए खालिस्तान समर्थक आतंकी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में आतंकी हमला करेंगे। इस आतंकी संगठन ने गत वर्ष नवंबर में हमले की बात बता लोगों से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से ब्रिटेन जाने से मना किया था। इससे पहले भी एसएफजे की ओर से लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराने पर लोगों को इनाम देने सहित अलग-अलग प्रकार की बातें कही जा चुकी हैं। इन वीडियो और फोन काल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है।

Related Articles

Back to top button