ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
विदेश

मदीना पहुंचा भारतीय हज श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था

मदीना। भारतीय हज श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे के साथ चार्टर्ड विमान यहां पहुंचा। पहले जत्‍थे में कुल 419 भारतीय श्रद्धालु हैं। प्रिंस मुहम्‍मद बिन अब्‍दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत औसफ सईद, कंसुल जनरल नूर रहमान शेख और हज कंसुल वाई सबीर ने सभी श्रद्धालुओं का स्‍वागत किया।

बुधवार रात नई दिल्‍ली से 419 श्रद्धालुओं को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी। भारतीय हज मिशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु मदीना में 8 दिन रुकेंगे और 12 जुलाई को मक्‍का जाएंगे। सऊदी अरब ने भारत के हज कोटा को 170,000 से बढ़ाकर 200,000 कर दिया है।

भारत की हज कमिटी के तत्‍वावधान में कुल 1,40,000 हज श्रद्धालुओं में से 63,000 21 जुलाई को मदीना पहुंचेंगे और बाकी 77,000 20 जुलाई व 5 अगस्‍त को जेद्दाह पहुंचेंगे। हज के लिए अवधि 8 अगस्‍त से 14 अगस्‍त निश्‍चित है। मदीना एयरपोर्ट पर मौजूद एक ऑफिस भारतीय श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 24 घंटे की सेवा दे रही है।

मदीना में पहली बार इन भारतीयों के पहुंचने से पहले ही ठहरने के लिए कमरे दिए गए हैं। हालांकि मक्‍का में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले उनके लिए कमरों का आवंटन काफी पहले से किया जा रहा है। भारत से हज यात्रियों को लेकर पहला विमान अहमदाबाद से जेद्दाह 20 जुलाई को पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button