ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

कश्मीर में परिवारों से दूर सुरक्षाबलों को अजीत डोभाल ने दी ये सुविधा

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में अनु्च्छेद 370 पर आए फैसले के बाद से घाटी में हालात खराब हैं और सभी जगह धारा 144 लगी हुई है, जिसके चलते लगातार घाटी में तनाव का माहौल है और इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई है। इस तरह के हालातों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है, लोगों का मानना है कि यहां पर हालात खराब हैं, लो अपने रिश्तेदारों से मिलना तो दूर फोन पर बात भी नहीं कर सकते। वहीं इलाके और लोगों की सुरक्षा कर रहे जवानों के लिए अजीत डोभाल ने सेटेलाइट फोन मुहैया करवाये हैं, ताकि वो लोग अपने अपने घरों और रिश्तेदारों से फोन पर बात कर सकें।

जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने, अनुच्छेद 370 को कमजोर किए जाने के बाद घाटी में माहौल ना बिगड़े, इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों को तैनात किया। इस दौरान किसी तरह की अफवाह ना फैले, इसके लिए सरकार ने टीवी-केबल, मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट की सुविधा पर रोक लगा दी। इससे वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इन मुश्किलों का सामना सिर्फ कश्मीरी लोगों को ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात 40 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी करना पड़ रहा है, जो मोबाइल कनेक्टविटी ना होने से अपने परिवार की खबर नहीं ले पा रहे हैं।घाटी में हर तरह से सरकारी कामकाज आगे बढ़ता रहे इसके लिए पहले ही 1000 सैटेलाइट फोन सरकारी अफसरों को दिए गए थे।

NSA अजित डोभाल पिछले तीन दिनों से घाटी में ही हैं। वे हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान जब उन्हें सुरक्षाबलों की इस मुश्किल के बारे में पता लगा तो उन्होंने सुरक्षाबलों के लिए 300 फोन उपलब्ध कराने का आदेश दिया ताकि वो लोग अपने परिवार से संपर्क कर सके।

दरअसल, 12 अगस्त को ईद भी है ऐसे में देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरी अपने घर पहुंच रहे हैं, लेकिन वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, इसी कारण काफी मुश्किलें हो रही हैं। एक स्थानीय महिला ने बताया कि इस बार सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े हैं, हम लोग अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं कर पा रहे हैं। ना सिर्फ फोन पर बात की बंदी है, बल्कि कश्मीरी युवा किसी तरह को सोशल मीडिया साइट पर भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्र में धारा 144 लागू है।हालांकि, रोजमर्रा के सामान के लिए लोगों को बाजार जाने की छूट है। NSA अजित डोभाल भी पिछले तीन दिनों से वहां पर ही हैं, उन्होंने हाल ही में शोपियां में आम लोगों से मुलाकात भी की थी, और आम लोगों से केंद्र सरकार के फैसले के बारे में बात की थी, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ खाना भी खाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button