ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू में आज खुलेंगे स्कूल, शुक्रवार के मद्देनजर घाटी में सुरक्षाबल मुस्तैद

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और आर्टिकल 370 हटने के बाद शुक्रवार को पहली बार जम्मू के उधमपुर, सांबा जिले में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। वहीं सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वापस दफ्तर आने को कहा गया है। बता दें कि पिछले पांच दिन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मोबाइल फोन, इंटरनेट, टीवी-केबिल की सुविधा बंद है। सुरक्षाबल घाटी के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं और धारा 144 लागू की गई है। हालांकि, आज जम्मू के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। आज शुक्रवार भी है और ऐसे में कश्मीर के कई हिस्सों में लोग नमाज के लिए बाहर निकलेंगे।

पहले नमाज के दौरान ऐसा कई बार हुआ है कि लोग पत्थरबाजी या भारत विरोधी नारे लगाते थे। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह पहला शुक्रवार है, ऐसे में सभी की निगाहें इस पर भी हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP ने कहा कि फिलहाल राज्य में शांति है।

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए नए कश्मीर की लकीर खींची और विकास-लोकतंत्र को लेकर कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भी वो अधिकार मिलेंगे जो देश के अन्य राज्यों को मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button