ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

राशन वितरण करना हुआ आसान, ई-पॉस के माध्यम से मिलेगी ऑनलाइन अपडेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की उचित दर की दुकानों में ई-पॉस के माध्यम से लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी प्रमाणीकरण द्वारा खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। यह जानकारी विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सभी ट्रान्जेक्शन ऑनलाइन सम्पादित किए जा रहे है, जिससे सम्बन्धित रिपोर्ट रियल टाइम अद्यतन रहती है। इस तकनीक द्वारा मौके पर ही खाद्यान्न प्राप्त करते समय लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित हो जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार कोई अन्य व्यक्ति किसी राशन कार्ड के खाद्यान्न का आहरण कर दुरूपयोग नहीं कर सकता है। राशन प्राप्त करने के उपरान्त राशन लिये जाने का विवरण तत्काल ई-पॉस के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट हो जाता है और किसी भी व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन देखा जा सकता है। इस प्रक्रिया से वितरण प्रणाली पारदर्शी हो गयी है। अपर आयुक्त ने बताया कि माह जुलाई, 2017 से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ किया गया। उसके बाद माह दिसम्बर, 2018 से ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह प्रणाली लागू की गई और माह अप्रैल, 2019 से सम्पूर्ण प्रदेश की समस्त उचित दर दुकानों में ई-पॉस मशीनों से वितरण कार्य किया जा रहा है।

दुबे ने बताया कि गत माह दिसम्बर, 2020 में उचित दर दुकानों पर ई-पॉस के माध्यम से कुल 3,33,57,392 ट्रान्जेक्शन किए गए, जिसके तहत आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से 3,29,62,049 ट्रान्जेक्शन किए गए, जो कि 98.81 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button