ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

हमारी बेटियां हमारा गौरव: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर PM मोदी ने देश की बेटियों को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारत के बेटियों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन  बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने का है। देश में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में इसकी शुरुआत की थी।

PunjabKesari
पीएम मोदी ने रविवार को टवीट् कर लिखा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी देश की बेटी और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की हैं, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करती हैं, जिसमें शिक्षा तक पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और लिंग संवेदनशीलता में सुधार शामिल है।

PunjabKesari

मोदी ने एक अन्य टवीट् में लिखा कि अज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने और यह सुनिश्चित करने का दिन है कि वह सम्मान और अवसर प्राप्त करें।

PunjabKesari

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  टवीट् संदेश में लिखा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश की सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारी बेटियाँ हमारा गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर हमारी सरकार ने #DeshKiBeti के लिए जन्म से लेकर उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व कौशल विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।

PunjabKesari
नड्डा ने अन्य  टवीट् में लिखा कि विद्यालयों मे बेटियों के नामांकन मे बढ़ोतरी, लिंगानुपात मे सुधार से स्पष्ट है कि बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को साकार करने में देश ने भरपूर योगदान दिया है। #DeshKiBeti को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और सदैव प्रतिबद्ध रहेगी। बेटियों को पुनः शुभकामनाएं !

Related Articles

Back to top button