ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

इन 3 रूटों पर शर्तों के साथ मिली इजाजत, पाक से जुड़े 308 ट्विटर पर खास नजर

नई दिल्‍ली। किसान ट्रैक्‍टर परेड (Kisan tractor rally) को लेकर अड़े थे जिसे दिल्‍ली पुलिस की तरफ से अनुमति दे दी गई है। अब किसान 26 जनवरी को ट्रैक्‍टर परेड निकालेंगे। गणतंत्र दिवस पर निकाल रहे ट्रैक्‍टर परेड को लेकर दिल्‍ली पुलिस काफी अलर्ट है। किसान ऐसे वक्‍त में परेड निकाल रहे हैं जब देश की निगाह दिल्‍ली पर रहती है। किसानों की ट्रैक्‍टर परेड को लेकर पुलिस पहले भी काफी सतर्क थी अब इसको लेकर उन्‍होंने एक आधिकारिक बयान जारी किया है कि आखिर इस दौरान की सुरक्षा व्‍यवस्‍था कैसी होगी।

बता दें कि ट्रैक्टर परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों से रविवार को हुई वार्ता काफी सकारात्‍मक रही। अच्छा संवाद रहा। परेड को लेकर किसानों को ट्रैक्‍टर रैली के लिए कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी गई है। दिल्ली के तीन जगहों से ट्रैक्टर रैली की इजाजत है। इसके लिए इन तीनों बॉर्डर पर से बैरिकेडों को हटाया जाएगा। हालांकि यह बताते हुए फिर से दुहराया गया कि यह रैली कुछ शर्तों के साथ ही दी गई है। किसी भी की गड़बड़ी को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। परेड में गड़बड़ी लेकर भी इनपुट मिले हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के द्वारा भी इसमें साजिश फैलाने की आशंका को लेकर वहां के कुछ ट्विटर हैंडर पर नजर रहेगी। करीब 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्‍तान में बने हैं जो अफवाह और अशांति फैलाने के लिए बनाए गए हैं।

रुट्स जो तय हुए हैं पुलिस किसानों को आपसी सहमति 

1. सिंघू बार्डरः- सिंघू बार्डर से ट्रैक्टर परेड चलेगी जो संजय गांधी ट्रांसपोर्ट, कंझावला, बवाना, औचन्दी बार्डर होते हुए हरियाणा में चली जाएगी

2. टिकरी बार्डरः- टिकरी बार्डर से ट्रैक्टर परेड नागलोई, नजफगढ, झड़ौदा, बादली होते हुए केएमपी पर चली जाएगी।

3. गाजीपुर युपी गेटः- गाजीपुर यूपी गेट से ट्रैक्टर परेड अप्सरा बार्डर गाजियाबाद होते हुए डासना यूपी में चली जाएगी।

सीएपीएफ की तैनाती पर विचार किया जा रहा 

किसानों के ट्रैक्‍टर परेड को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि सीएपीएफ की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। दिल्‍ली पुलिस की पूरी टीम इस मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। रिपब्‍लिक डे परेड सिक्‍यूरिटी को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा भी सीएपीएफ के जवानों को स्‍टैंड बाय में तैयार रहने को कहा है।

कम समय के नोटिस में एक्‍शन के लिए तैयार रहने का निर्देश

सीएपीएफ के जवानों को कम समय के नोटिस में एक्‍शन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। किसान ट्रैक्‍टर परेड रैली और गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा पूरी तरह चुस्‍त-दुरुस्‍त रहेगी। किसी भी बाहरी तत्वों को माहौल बिगाड़ने की स्‍थिति तुरंत एक्‍शन लिया जाएगा।

कई दौर की बातचीत के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस परेड को निकालने के लिए औपचारिक अनुमति प्रदान कर दी है। किसानों ने पुलिस से ये वायदा भी किया है कि वो किसी भी तरह से इसे आक्रामक नहीं होने देंगे। स्थिति नहीं बिगड़ेगी, किसान रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाह रहे हैं। दिल्ली की सीमा पर ट्रैक्टरों का पहुंचना जारी है, काफी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर पहले ही यहां पहुंच चुके हैं।

किसान संगठनों ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है और उन्होंने अपने संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को ये जिम्मेदारी दे दी है कि वो किसी भी तरह से हालात खराब न होने दें। जिस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा है उसी तरह से ये परेड भी निकाली जाए।

Related Articles

Back to top button