ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

विवादित ढांचे को लेकर प्रकाश जावडेकर बोले, 6 दिसंबर 1992 को ऐतिहासिक गलती को किया गया ठीक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि विदेशी आक्रांताओं ने राम मंदिर को इसलिए तोड़ा, क्योंकि वे जानते थे कि भारत की आत्मा वहीं बसती है। लेकिन 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाकर इतिहास की वह गलती सुधार ली गई।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान में दान देने वालों को सम्मानित करने के लिए रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जावडेकर ने कहा, ‘जब बाबर जैसे विदेशी आक्रांता भारत आए तो उन्होंने राम मंदिर ढहाना क्यों चुना? क्योंकि वे जानते थे कि देश की आत्मा राम मंदिर में बसती है। उन्होंने वहां एक विवादित ढांचा बनाया, जो मस्जिद नहीं थी। जहां नमाज नहीं पढ़ी जाती, वह मस्जिद नहीं होती। 6 दिसंबर, 1992 को वह गलती खत्म हो गई।’

उस समय मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए कर रहा था काम: जावडेकर

उन्होंने कहा, ‘मैं 6 दिसंबर, 1992 को इतिहास बनने का गवाह था। उस समय मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए काम कर रहा था। मैं बतौर एक कारसेवक अयोध्या में था। वहां लाखों कारसेवक थे। एक रात पहले मैं उस परिसर में सोया था और तीन गुंबद देख सकते थे। अगले दिन देश ने देखा कि किस प्रकार से इतिहास की गलती सुधारी गई।’

उन्होंने कहा कि सभी देश आक्रांताओं के निशान मिटा रहे हैं। हमने भी यहां कई जगहों के नाम बदले हैं, जो देश के आत्मसम्मान का हिस्सा बन गए हैं।

मंदिर निर्माण के लिए दान देने का करें आग्रह

उन्होंने लोगों से कहा कि देश में सभी घरों में जाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दान देने का आग्रह करें। उन्होंने कहा, ‘यदि हम राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से मदद मांगेंगे तो वे खुशी से दान देंगे। हमें हर घर पहुंचना है। लोग 10 रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक दे रहे हैं। कुछ तो इससे भी बढ़कर दान दे रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button