ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

Budget: क्या 5 लाख तक की आय होगी टैक्स फ्री, जानिए पीयूष गोयल के अंतरिम बजट की 5 खास बातें

दिल्ली। वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण आज शुक्रवार को 11 बजे अपना पहला बजट पेश करेंगी। वह बजट में समाज के सभी वर्गों को क्या तोहफा देती हैं, यह तो उनका पिटारा खुलने पर ही पता चलेगा। आपको यहां बताना जरूरी है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी अंतरिम बजट पेश किया था। जिससे लोगों में यह आस बंधी थी कि इस बजट पर अमल होगा तो देश में हर वर्ग को लाभ होगा। आपको बताने जा रहे हैं अंतरिम बजट की पांच खास बातें जिन पर ध्यान देना जरूरी है। यहां इस बात पर गौर करना भी जरूरी है कि अंतरिम बजट के मुताबिक क्या 5 लाख की की आय टैक्स फ्री होगी

5 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त

गोयल ने 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में मिडिल क्लास के लिए 5 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करने की पेश की थी। उनके इस प्रस्ताव की पूरे देश में सराहना की गई थी। पांच हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों के सालाना 6 हजार रुपये आय की स्कीम भी उनके बजट के पिटारे में शामिल थी। असंठित क्षेत्र के कर्मचारियों को प्रति माह 3 हजार रुपये की पेंशन भी उनके प्रस्तावित बजट का हिस्सा थी।

निवेशकों के कर में ये प्रावधान 
अंतरिम बजट के मुताबिक सालाना 6.5 लाख रुपये की ग्रॉस इनकम वाले लोग प्रोविडेंट फंड और तय शेयरों में निवेश करने से आयकर मुक्त हो सकते हैं। इनवेस्टमेंट प्लान शो करने में हाउस रेंट के लिए टीडीएस की सीमा 1.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.4 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी अंतरिम बजट में है।

कर में इनके लिए भी राहत
1 दिसंबर 2018 से लागू स्कीम के तहत 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को सालान 6 हजार रुपये का भुगतान तीन बराबर किस्तों में करना। पशुपालन, मत्स्यपालन करने वाले किसानों को ब्याज दर में 2 फीसदी रियायत भी गोयल के अंतरिम बजट का हिस्सा है।

जीएसटी
घर खरीदारों के लिए जीएसटी घटाने के बारे में पुन: विचार करना का भी अंतरिम बजट में प्रस्ताव रखा गया है। 5 करोड़ रुपये से कम सालाना टर्नओवर वाली फर्मों को तिमाही रिटर्न भरने की इजाजत भी गोयल के बजट का हिस्सा है।

कर्मचारी वर्ग
प्रति माह 15,000 रुपये आय वाले अंसगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना और ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 30 लाख रुपये करना भी अंतरिम बजट का हिस्सा। बहरहाल अब देखना यह है कि पेश किया गया अंतरिम बजट सीतारमण के बजट से कितना मेल खाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button