ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
टेक्नोलॉजी

बैन के बावजूद भारत में खेल सकते हैं PUBG

नई दिल्ली। PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया है। लेकिन भारत में PUBG Mobile के ग्लोबल वर्जन को खेला जा सकता है। बता दें कि PUBG ग्लोबल लिंक को भारत में डाउनलोड करना गैरकानूनी नहीं है। भारत सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि PUBG Mobile के कोरियन वर्जन को भारत में खेला जा सकता है। PUBG Mobile गेम भारत में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप भी PUBG Mobile खेलना चाहते हैं, तो हम आपको इसके डाउनलोडिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

गेम को ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले यूजर को https://www.tap.io/mobile पर क्लिक करना होगा, जहां से यूजर को एंड्राइड वर्जन वाली 44MB को फाइल को डाउनलोड करना होगा।
  • इस फाइल को ओपन करने के बाद यूजर को इसके अपने ब्राउजर पर Allow from this source को ऑन करना होगा।
  • इसके बाद एक ऐप स्टोर खुलेगा, जहां से यूजर को PUBG मोबाइल के कोरियाई वर्जन को सर्च करना होगा।
  • इसके बाद PUBG मोबाइल गेम को डाउनलोड कीजिए।
  • फिर PUBG मोबाइल गेम को खोलिए और ओपन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • PUBG मोबाइल गेम प्ले करने के लिए बटन पर क्लिक कीजिए।

PUBG Mobile India की जल्द होगी लॉन्चिंग 

PUBG Mobile का कोरियाई वर्जन काफी फेसम है। इसके करीब 23 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। भारत में PUBG Mobile India गेम को लॉन्च किया जाना है। लेकिन कब लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Coming Soon का पोस्टर देखा जा सकता है। PUBG Mobile की तरफ से गेम का टीजर ऑफिशियल इंडियन Instagram हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि All new PUBG Mobile कमिंग टू इंडिया। कंपनी ने कहा कि नए गेमिंग ऐप में लोकल जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इसमें नए कैरेक्टर, रेड की जगह ग्रीन हिट इफेक्ट साथ ही ग्राउंड सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button