ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
मनोरंजन

ज़ी5 की वेब सीरीज़ में रवि दुबे और निया शर्मा की ज़बरदस्त कैमिस्ट्री, देखें टीज़र

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के बेहद कामयाब शो जमाई राजा का वेब सीरीज़ वर्ज़न ज़ी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अब इसका दूसरा सीज़न आने वाला है, जिसका टीज़र ज़ी5 ने रिलीज़ किया है। धारावाहिक के डिजिटल वर्ज़न में मेकर्स ने काफ़ी बदलाव किये हैं। ख़ासकर, इसमें रवि दुबे और निया शर्मा के किरदारों के ज़रिए ग्लैमर का ज़बरदस्त तड़का लगाया गया है।

‘जमाई 2.0 सीजन 2’ में रवि दुबे और निया शर्मा ने अपने ओरिजिनल किरदारों सिद्धार्थ और रोशनी को निभाया है। इनके अलावा अचिन्त कौर, सुधांशु पांडे, विन राणा और प्रिया बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसका निर्देशन एम सिंह ने किया है। दूसरे सीज़न में रिश्तों की अग्नि परीक्षा होगी और रोमांस सेंटर स्टेज में होगा। ‘जमाई 2.0 सीजन 2’ का प्रीमियर 26 फरवरी को होगा।

टीज़र का मुख्य आकर्षण दोनों मुख्य किरदारों पर फ़िल्माये गये रोमांटिक दृश्य हैं। टीज़र की शुरुआत रवि दुबे और निया शर्मा के अंडरवॉटर किस सीन से होती है। इसके बाद ट्विस्ट और टर्न्स के साथ कहानी आगे बढ़ती है।टीज़र रिलीज़ के बारे में बात करते हुए, रवि दुबे ने कहा- ”जमाई 2.0 अब तक एक जबरदस्त सफ़र रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि हम दूसरे सीज़न के साथ वापस आ रहे हैं, जो प्रशंसकों और उनके प्यार के बिना संभव नहीं था। हमने सिद्धार्थ और रोशनी के इमोशनल मनोरंजक सफ़र की झलक साझा करते हुए टीज़र रिलीज़ कर दिया है।”

वही, निया शर्मा ने टीज़र रिलीज़ के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं बेहद उत्साहित हूं कि दर्शकों को आखिरकार दूसरे सीज़न का टीज़र देखने मिल रहा है। मैं सीरीज़ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ और रोशनी के किरदार पर दर्शकों ने जिस तरह प्यार बरसाया था, उसके कारण पहला सीज़न बेहद सफल रहा था। मुझे उम्मीद है कि वे इस बार भी ऐसा करना जारी रखेंगे, क्योंकि दूसरा सीज़न रोमांस, ट्विस्ट और ढेर सारे इमोशन्स से भरपूर होने वाला है।”

Related Articles

Back to top button