ब्रेकिंग
Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
विदेश

संयुक्त राष्ट्र को शांति मिशन के लिए डेढ़ लाख डॉलर की मदद देगा भारत, कहा- सौहार्द बेहद जरूरी

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र को शांति मिशन के लिए डेढ़ लाख डॉलर की मदद करने की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि साल 2021 अधिक केंद्रित तरीके से और खासकर कोरोना महामारी के संदर्भ में वैश्विक समुदाय को शांति स्थापित करने का विशेष अवसर प्रदान करता है। मानवता की भलाई के लिए शांति और सौहार्द बेहद जरूरी है। वह इसके लिए जिम्मेदारी निभाता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि हम शांति स्थापना की गतिविधियों के लिए कोष का समर्थन करते हैं। भारत इस वर्ष निधि की गतिविधियों और कार्यक्रम के लिए 150,000 अमेरिकी डालर देने की घोषणा करना चाहता है।

टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि हमारा मानना है कि साल 2021 व्यापक संदर्भ में हमें सीमाओं पर शांति बनाए रखने विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौर में अवसर प्रदान करता है, जिसने वर्षों में की गई प्रगति को चोट पहुंचाई है।दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, हम लोकतंत्र और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए शासन संरचना के निर्माण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता से अवगत हैं। भारत शांति स्थापना गतिविधियों में महिलाओं और युवाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से भी वाकिफ है। सुरक्षा संरचनाओं को मजबूत करने से ही नागरिक सुरक्षा मजबूत होती है।

त्रिमूर्ति ने कहा कि दुनिया को शांति के विशिष्ट पहलू को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, जो संघर्ष के बाद की स्थितियों में सबसे अधिक प्रभाव डालेगा ताकि धन का उपयोग अच्छे से हो। वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका के बारे में आगे बात करते हुए, त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत ने हमेशा विकासशील देशों के साथ विशेष रूप से अफ्रीका और एशिया के साथ व्यापक विकास साझेदारी के माध्यम से शांति के संदर्भ में एक रचनात्मक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा भारत  द्विपक्षीय रूप से पर्याप्त अनुदान और नरम ऋण प्रदान करके देशों की सहायता करता है।

Related Articles

Back to top button