ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों को तोहफा, कोपरा की MSP में किया इजाफा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में नारियल किसानों को तोहफा दिया है। बैठक में कोपरा (सूखा नारियल) निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने कोपरा की MSP को 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में नारियल गरी के एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी गयी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि बॉल कोपरा को 10,600 रुपये देने का फैसला हुआ है और इसमें 55 फीसद की वृद्धी हुई है।

बता दें कि भारत दुनिया में कोपरा के उत्पादन और उत्पादकता में पहले स्थान पर है। देश में नारियल का उत्पादन करीब 1.5 करोड़ टन है। इसकी खेती 20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में 30 लाख किसान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 10:30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

इससे पहले 30 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई पिछली बैठक में मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी थी, जिसका लक्ष्य 5 बिलियन अमरीकी डालर के रक्षा निर्यात को हासिल करना और मित्र देशों के साथ रणनीतिक संबंधों में सुधार करना था।

Related Articles

Back to top button