ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 26 जनवरी की हिंसा के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को हुई एक अहम बैठक में फैसला लिया है कि 1 फरवरी को संसद का मार्च नहीं होगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई हिंसा के मद्देनजर मार्च को स्थगित करने का फैसला लिया है। वहीं, मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में  उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआआर में किसान नेता बलजीत सिंह रजवाल, दर्शन पाल, योगेंद्र यादव और गौतम सिंह आदि के नाम हैं। पुलिस के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जय किसान आंदोलन से जुड़े स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि मगंलवार को  लालकिले पर तिरंगे का अपमान हुआ है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने देश के हर नागरिक को शर्मसार किया है। जो लोग तिरंगे के अपमान के दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा स्वयं भी इसकी मांग करता है।

Delhi Farmers Protest LIVE Update:

खालिस्तानी संगठन SFJ ने आगामी 1 फरवरी को संसद पर कब्ज़ा करने के लिए कहा है। साथ ही लाल किले के बाद संसद का घेराव करने की भी धमकी दी है। इतना ही नहीं, लाल किले पर झंडा फहराने वाले शख्स को इनाम देने का भी एलान किया गया है। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन उपद्रवी किसानों द्वारा तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में कई नेता भी घेरे में, इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, किसानों ने मंगलवार को लाल किला परिसर के भीतर घुसकर हंगामा किया था। एक दिन बाद लाल किला परिसर के अंदर की तस्वीरें जारी हुई हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उपद्रवियों ने वहां पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया है।

जागरण संवाददाता से मुताबिक, उपद्रव करने के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 22 एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। उपद्रव के दौरान 300 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। अब तक इस मामले में पुलिस 200 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। ये वो है जो उपद्रव के दौरान घायल हुए थे और अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हुए थे। पुलिस इन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लेगी।

    • गणतंत्र दिवस के बाद नोएडा-दिल्ली बार्डर की सड़कों पर बुधवार को जाम रहा। सरकारी कार्यदिवस होने के चलते फैक्ट्री, दफ्तर खुले होने के चलते नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालक डीएनडी व कालिंदी कुंज के पास जाम में फंसे। सबसे अधिक जाम सेक्टर-16 फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी टोल प्लाजा तक जाम रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
    • दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह 10: 30 बजे के करीब इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। इससे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों के साथ सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार सुबह लाल किला पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने हिंसा के दौरा लाल किल पर झंडा लगा दिया था। इसके साथ लाल किला परिसर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। इसकी तस्वीरें बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआइ ने जारी की हैं।
  • हालात को देखते हुए गाज़ीपुर मंडी, नेशनल हाइवे-9 और नेशनल हाइवे-24  को बंद कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील है कि है कि जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग करें। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से दिल्ली में जबरन घुस गए थे। ऐसे में पुलिस ने बुधवार को एक्सप्रेस वे को बंद किया हुआ है, जबकि एनएच-9 पर यातायात चल रहा है
  • कालिंदी कुंज से नोएडा और नोएडा से कालिंदी कुंज के बीच भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस रूट पर दोनों ओर से एक लेन बंद कर दी गई है।
  • दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हुए उपद्रव को लेकर बुधवार को पत्रकार वार्ता बुलाई है, जिसमें वह कई अहम खुलासे कर सकती है।
  • मंगलवार को देश की राजधानी में किसानों के उपद्रव के बाद बुधवार को सारे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात हैं, तो सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मी गश्त कर रहे हैं। वहीं, किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद एहतियात के तौर पर बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से सड़कों और मेट्रो स्टेशन पर एंट्री बंद कर दिए गए हैं।
  • दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक बुधवार को होगी, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
  • दिल्ली में आईटीओ, क्नॉट प्लेस, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, राजघाट रोड, लाल किला रोड और प्रगति मैदान में सड़कों को बंद रखा गया है। इसके अलावा बारापूला से उतरकर लोधी रोड की तरफ बढ़ने वाला रास्ता, दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पुरानी दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद है

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait, BKU) का कहना है कि दीप सिद्धू सिख नहीं हैं, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पीएम के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह किसानों का आंदोलन है और ऐसा ही रहेगा। कुछ लोगों को तुरंत इस जगह को छोड़ना होगा। जो लोग बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं वे कभी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे। मंगलवार को हुई हिंसा के मद्देनजर 12 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button