ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
विदेश

पाकिस्‍तानी पायलट ने उड़ान के दौरान यूएफओ देखने का दावा किया, वीडियो भी बनाया, जानें क्‍या कहा

इस्‍लामाबाद। एक पाकिस्‍तानी पायलट ने दावा किया है कि उसने घरेलू उड़ान के दौरान आकाश में उड़ती हुई एक बहुत ही चमकदार अज्ञात वस्तु यानी यूएफओ (unidentified flying object, UFO) को देखा है। जीओ न्‍यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) के इस पायलट को यूएफओ (unidentified flying object, UFO) तब नजर आया जब वह कराची से लाहौर के लिए नियमित उड़ान (एयरबस ए-320) का संचालन कर रहा था।

यही नहीं पायलट ने यूएफओ का एक वीडियो बनाने का भी दावा किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्‍तानी चैनल जिओ न्‍यूज के हवाले से कहा है कि धूप की मौजूदगी के बावजूद यूएफओ बेहद चमकदार था। सूत्रों ने कहा कि दिन के समय इस तरह की चमकदार वस्तु का नजर आना बेहद दुर्लभ है। पायलट ने बताया कि उसने जिस चीज को आकाश में देखा था वह एक ग्रह नहीं था। वह धरती के नजदीक चमक रहा एक स्पेस स्टेशन (space station) या कृत्रिम ग्रह (artificial planet) हो सकता है।

पायलट ने यूएफओ को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान शहर (City Rahim Yar Khan) के पास देखने का दावा किया है। पायलट के अलावा रहीम यार खान (Rahim Yar Khan) के कई निवासियों ने भी चमकदार यूएफओ (shiny UFO) को देखने की बात कही है। यही नहीं इसका वीडियो भी बनाया है। वहीं पीआईए (Pakistan International Airlines, PIA) के एक प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पायलट ने कराची से लाहौर जाते वक्‍त अपनी उड़ान के दौरान 23 जनवरी को इस यूएफओ को देखा गया था।

पीआइए (Pakistan International Airlines, PIA) के एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट को यह अज्ञात चमकदार वस्तु (यूएफओ) 23 जनवरी को शाम चार बजे नजर आई। हालांकि आसमान में नजर आई वह वस्‍तु क्‍या थी इस पर पीआइए के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वह यूएफओ ही था या कुछ और… फ्लाइट के कप्तान ने तुरंत कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना दी थी। हमने जो भी देखा तय प्रोटोकॉल के अनुसार उसकी रिपोर्ट की।

Related Articles

Back to top button