ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर शादी के बंधन में बंधे, वैशाली विश्वेश्वरन संग लिए सात फेरे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों ने आइपीएल 2020 की शुरुआत से पहले सगाई की थी और इसका एलान सोशल मीडिया के जरिए किया था। विजय शंकर ने 26 जनवरी को ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया और इसके ठीक बाद ये बेहद शानदार खबर क्रिकेट फैंस के सामने आई। उनकी शादी के बाद उन्हें क्रिकेट फैंस की तरफ से मुबारकबाद मिल रही है साथ ही उनकी आइपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने भी शुभकामनाएं दी।

विजय शंकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाए गए थे। विजय शंकर ने भारत के लिए साल 2018 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में डेब्यू किया था और अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले थे। विजय शंकर उन दिनों अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियों में आए थे और उन्हें इंग्लैंड में खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा भी बनाया गया था। हालांकि उन्हें जितने मैचों में मौका दिया गया था वो कुछ खास नहीं कर पाए थे और बाद में चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। बाद में उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को मौका दिया गया था।

विजय शंकर ने भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच 18 जनवरी 2019 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। भारत के लिए खेले 12 वनडे मैचों में उन्होंने अब तक कुल 223 रन और 4 विकेट लिए हैं जबकि 9 टी20 मैचों में उन्होंने 101 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। आइपीएल में फिलहाल वो एसआरएच का हिस्सा हैं और इस टीम ने उन्हें इस सीजन के लिए रिटेन किया है।

Related Articles

Back to top button