ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

आज फिर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे शाह, तृणमूल में बेचैनी

कोलकाता : बंगाल फतह करने में जुटी भाजपा के मिशन को अंजाम देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंच रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने गुरुवार को बताया कि शाह 30 व 31 जनवरी को बंगाल के दौरे पर रहेंगे और उनका तीन जिलों में कई कार्यक्रम है। इधर, शाह के दौरे को लेकर सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के अंदर फिर बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि पिछले दौरे के दौरान 19 दिसंबर को कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी सहित सात तृणमूल विधायकों व एक तृणमूल सांसद ने शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया था।

वहीं, इस दौरे में भी तृणमूल के कई बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाह 30 जनवरी की सुबह सबसे पहले 9.15 बजे से कोलकाता में सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह नदिया जिले के मायापुर जाएंगे जहां 10.50 बजे से वह इस्कॉन के वैश्विक मुख्यालय स्थित इस्कान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस्कॉन मंदिर में ही शाह के दोपहर का भोजन करने की भी बात है। वहां से वह उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर आएंगे, जहां वह 2.50 बजे से एक सभा करेंगे जिसमें मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।  दरअसल मतुआ शरणार्थियों का बंगाल के कुछ जिलों में गहरा प्रभाव है।

इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह शाह कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ के एक कार्यक्रम में जाएंगे, जो 10.45 बजे से है। यहां से वह महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विधासागर की एकेडमी जाएंगे, जिसका निर्माण राज्य सरकार करा रही है। इसके बाद शाह की हावड़ा के डोमूरजला मैदान में 12.45 बजे से सभा है। इस दौरान तृणमूल के कई बागी नेता जिसमें हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता राजीब बनर्जी, हाल में तृणमूल से निष्कासित व हावड़ा के बाली से विधायक वैशाली डालमिया, तृणमूल छोडऩे वाले विधायक प्रबीर घोषाल व अन्य नेता शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

यहां से शाह उलबेडिय़ा जाएंगे, जहां अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले बागदी परिवार के घर दोपहर का भोजन करेंगे। उलबेडिय़ा में दोपहर में शाह एक रोड शो भी करेंगे। इसके बाद शाम में कोलकाता लौटकर वह प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ सांगठनिक बक करेंगे।

विद्यासागर एकेडमी जाना चाहते हैं शाह, बंगाल सरकार को लिखा पत्र 

इधर, बंगाल दौरे के दौरान शाह ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कोलकाता में जो राज्य सरकार की ओर से एकेडमी बनाई जा रही है, उसको देखना चाह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय की ओर से इस बार बंगाल के शिक्षा विभाग को गुरुवार को एक चि_ी मिली है। वहीं, राज्य शिक्षा विभाग की ओर से भी शाह को वहां जाने के लिए ग्रीन सिग्नल देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान शाह के रोड शो के दौरान कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कैंपस में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी। इसको लेकर तृणमूल ने भाजपा पर आरोप लगाया था। इसके बाद ममता ने यहां विद्यासागर की नई मूर्ति स्थापित करवाई और शोध कार्यों के लिए उनके नाम पर एक एकेडमी भी स्थापित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button