ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...
विदेश

संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह, भारत और पाक के बीच कोई भी सैन्य टकराव वैश्विक संतुलन को बिगाड़ देगी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के लिए एक साथ आना और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करना पूरी तरह से आवश्यक है। किसी भी सैन्य टकराव का दोनों देशों व दुनिया पर बुरा असर पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, मेरा मतलब है, मेरा मानना है कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति का डी-एस्केलेशन (संघर्ष या संभावित हिंसक स्थिति की तीव्रता में कमी लाना) होना नितांत आवश्यक है।

गुटेरेस कश्मीर के हालात पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के हालात पर अगस्त 2019 में गुटेरेस ने बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने अधिकतम संयम बरतने की अपील की थी।

गुटेरेस ने गुरुवार को अपनी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों देशों के लिए एक साथ आना और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करना नितांत आवश्यक है और मुझे लगता है कि यह आवश्यक है कि आपके द्वारा उल्लिखित सभी क्षेत्रों में मानवाधिकारों का पूरा सम्मान हो।’

उन्होंने कहा कि अब, चीजें सही दिशा में नहीं चली हैं। हमारे कार्यालय हमेशा उपलब्ध हैं और हम इसके भीतर उन समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान खोजने पर जोर देंगे जो बिना किसी सैन्य शक्ति उपयोग के होंगे। यह स्पष्ट है, जब पाकिस्तान और भारत को देखते हुए, दोनों के बीच कोई भी सैन्य टकराव दोनों देशों के लिए और पूरे विश्व के लिए एक संकट होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कापी लंबे समय से चल रहा है। और इसे जोर तब मिला जब भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द कर दिया और 2019 में इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड किया और 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया। भारत ने कहा है कि अनुच्छेद 370 को हटाना हमारा ‘आंतरिक मामला’ था।

Related Articles

Back to top button