ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी प्रार्थना सभा में हुए शामिल, कहा- लाखों को प्रेरित करते हैं बापू के आदर्श

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इससे पहले उन्‍होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। बापू के आदर्श आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा… आज शहीद दिवस पर हम उन सभी महापुरुषों और महान महिलाओं के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर कहा कि लोगों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की शुचिता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। आइए हम महात्‍मा गांधी के दिखाए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button