ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

Shah rukh khan ने ट्रक के ऊपर किया खतरनाक फाइट सीन, वायरल हुए ‘पठान’ फिल्म की शूटिंग के ये वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जब से पता चला है कि उनकी अगली फिल्म पठान है तो तब से शाहरुख खान के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शाहरुख खान इन दिनों पठान की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस बीच पठान फिल्म की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग दुबई में चल रही है। फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें शाहरुख खान खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ट्रक पर फाइट सीन की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में किंग खान बुर्ज खलीफा के सामने शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म पठान की शूटिंग के सेट से कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान के इन सभी वीडियो और तस्वीरों को दुबई में मौजूद उनके फैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर की फिल्म पठान की शूटिंग बीते कुछ समय से जारी है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। वहीं जब भी शाहरुख खान के सोशल मीडिया एकाउंट्स में कोई गतिविधि होती है तो फैंस उसे पठान से जोड़कर जरूर देखते हैं।

वैसे, जहां तक पठान की बात है तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका मुंबई में दूसरा शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब टीम मिडिल ईस्ट में कुछ हाई ओक्टेन एक्शन दृश्य फिल्माने की तैयारी में है। मिड-डे की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक टीम सही लोकेशन की रेकी के लिए भी गई थी। इस शेड्यूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन दृश्य शूट किये जाएंगे और इसमें जॉन अब्राहम भी शामिल होंगे, जो फिल्म में प्रतिनायक के किरदार में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में हैं।

वहीं फिल्म वॉर के बाद सिद्धार्थ आनंद की यह अगली पेशकश है। पठान की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ तय नहीं है, मगर ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख खान ने एक फैन के पूछने पर बताया था कि वो इसी साल बड़े पर्दे पर लौटेंगे, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पठान इसी साल आ सकती है।

Related Articles

Back to top button