ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
विदेश

WHO की टीम ने हुनान सीफूड मार्केट का किया दौरा, कोरोना की उत्पत्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश

वुहान। कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में जांच करने चीन पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल ने रविवार को वुहान के हुनान सीफूड मार्केट का दौरा किया। टीम के सदस्यों को वुहान के सबसे बड़े वेट मार्केट में से एक बइशाजू मार्केट से गुजरते हुए देखा गया। उनके साथ चीनी अधिकारियों और प्रतिनिधियों का दल भी था। दल अब तक दो अस्पतालों का दौरा कर चुका है। इससे पहले शनिवार को वे वुहान के एक अस्पताल में पहुंचे। 14 सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम गत 14 जनवरी को वुहान पहुंची थी और 14 दिनों तक क्वारंटाइन रही।

जिनयांतन अस्पताल शहर के उन चुनिंदा अस्पतालों में से एक है जहां 2020 की शुरुआत में अज्ञात वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया था। बता दें कि दल ने शुक्रवार को चीन के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात की थी और वुहान के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां चीन के मुताबिक एक वर्ष पहले कोरोना के पहले मरीज का उपचार किया गया था। डब्ल्यूएचओ के दल में पशु स्वास्थ्य, विषाणु विज्ञान, खाद्य सुरक्षा एवं महामारी विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने कोरोना के प्रारंभिक इतिहास को समर्पित एक म्यूजियम का भी दौरा किया।

चीन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मरीज का इलाज हुबेई इंटिग्रेटेड चाइनीज एंड वेस्टर्न मेडिसीन हॉस्पिटल में हुआ था। यहां कोरोना का पहला मामला 27 दिसंबर 2019 को सामने आया था।डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा था कि उसकी टीम अस्पतालों तथा हुनान सीफूड मार्केट, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एवं वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की प्रयोगशालाओं जैसे उन स्थानों पर भी जाएगा, जो वायरस के पहले-पहल मामलों से संबंधित हैं।

हालांकि, वैज्ञानिकों के केवल एक दौरे से वायरस की उत्पत्ति के बारे में कुछ भी पता लगाना कठिन है। उसने कहा कि दल ने इस महामारी से संबंधित विस्तृत डेटा मांगा है और वह कोरोना के शुरुआती मरीजों और उनका इलाज करने वालों से भी मुलाकात करेगा।

Related Articles

Back to top button