ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
मनोरंजन

Jackie Shroff की इस आदत का लोग उठाते हैं काफी फायदा, दिग्गज एक्टर की बेटी ने कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपना जन्मदिन 1 फरवरी को मनाते हैं। वह सोमवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जैकी श्रॉफ के फैंस और कई फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनके साथ बिताए खास पलों को भी याद कर रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने उनको लेकर खास खुलासे किए हैं।

कृष्णा श्रॉफ फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिता जैकी के जन्मदिन पर कृष्णा श्रॉफ ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता की ढेर सारी आदतों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा है कि लोग कहते हैं कि उनके और जैकी श्रॉफ के अंदर बहुत से समानतांए हैं, लेकिन उनके पिता की आदत का लोग काफी फायदा उठाते हैं।

अपने पिता के नकारात्मक आदतों के बारे में बात करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने कहा, ‘उनकी कमजोरी बताना मुश्किल है। मेरी राय में वह बहुत उदार है। यह सिर्फ उसका स्वभाव है, लेकिन लोग अक्सर उनकी इस आदत का फायदा उठाते हैं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोग मुझसे कहते हैं कि मैं अपने पिता की तरह हूं। हम दोनों कई तरह के लोगों के साथ चलते हैं और किसी भी व्यक्ति और स्थान के साथ किसी भी स्थिति के लिए अनुकूल हो सकते हैं।’

कृष्णा श्रॉफ के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि अभिनेता जैकी श्रॉफ की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है। अपने शानदार अभिनय के लिए जैकी श्रॉफ कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां कजाकिस्‍तान की तुर्क थीं। करीब नौ भाषाओं के जानकार जैकी का असली नाम जय किशन काकूभाई है।

आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से जैकी श्रॉफ का शुरुआती जीवन मुश्किलों में गुजरा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। यूं तो मुख्य अभिनेता के तौर पर जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म साल 1983 में आई हीरो को माना जाता है, लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने दिग्गज अभिनेता देव आनंद की फिल्मों में भी काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवा आनंद ने ही पहली बार जैकी श्रॉफ को फिल्मों में काम करने के मौका दिया था। वह देव आनंद की फिल्म हीरा-पन्ना और स्वामी दादा में कुछ देर के लिए नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button