ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू, प्रदर्शनकारियों लगातार तोड़ रहे नियम

नई दिल्ली।  तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया है।  मंडी हाउस पर लाल किला और दिल्ली हिंसा के गुनाहगारों को रिहा करने की मांग को लेकर वाम संगठनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ये लोग मंडी हाउस से संसद तक कूच करने की तैयारी में हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या मार्च को गलत ठहराया है और यहां से जगह खाली करने की लगातार अपील कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मार्च को देखते हुए मंडी हाउस और संसद भवन जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड से बंद कर दिया गया, इस कारण जाम की समस्या भी हो रही है। कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की नौबत बन रही है। पुलिस इन लोगों के पीछे ढकेल रही है, जबकि ये लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश में हैं। वहीं, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन सहित आसपास के लोकेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई है। यहां तक कि धारा-144 भी लागू कर दी गई है। दरअसल,

आगामी 6 फरवरी को देशभर में होने वाले चक्का जाम को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि वह दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम नहीं करेंगे। साथ ही 6 फरवरी के चक्के जाम को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया कि दिल्ली-एनसीआर के पास ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि किसान अपनी-अपनी जगहों पर सड़क बंद करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन भी देंगे।

इस बीच  दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किला हिंसा में आरोपित दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजंत सिंह, गुरजंत सिंह, जगबीर सिंह, बुटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर इनाम घोषित किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया है कि वह बुधवार को जींद में कंडेला गांव पहुंच रहे हैं। वह यहां किसानों के लिए होने वाली महापंचायत में हिस्सा भी लेंगे। बता दें कि जींद में हो रही इस महापंचायत में हरियाणा के करीब 50 खापों के प्रतिनिधि भी महापंचायत शामिल होंगे। इस महापंचायत में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

LIVE Farmers Protest News: 

सिंघु के साथ टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर मिलाकर हजारों की संख्या में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए किसान तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, 26 जनवरी को  गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल पर सवार करीब 300 उपद्रवियों ने लाल किला के अंदर जमकर उत्पात मचाया था। उपद्रवियों के आते ही लाल किले का लाहौरी गेट बंद कर दिया गया था।

अक्टूबर तक चलेगी आंदोलन : राकेश टिकैत

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि यह आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा, इसके बाद इस पर बैठक कर फैसला लिया जाएगा।

इनाम रखने का निर्णय

दिल्ली पुलिस के रडार पर जुगराज सिंह के अलावा पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू व पंजाब के गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना भी हैं। जुगराज ने खंभे पर चढ़कर झंडा फहराया था। दीप व लक्खा ने उपद्रवियों का नेतृत्व किया था। लिहाजा इन तीनों पर पुलिस आयुक्त ने इनाम रखने का निर्णय लिया है। इनाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

पत्रकार मनदीप पुनिया को मिली जमानत

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया को मंगलवार को रोहिणी जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतबीर सिंह लाम्बा ने कहा कि शिकायतकर्ता, पीड़ित और गवाह सभी पुलिसकर्मी हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 26 जनवरी को हजारों की संख्या में कृषि कानून विरोधियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। रैली के दौरान दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल गई। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर केसरिया ध्वज फहरा दिया। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूíत वी रामसुब्रमण्यन की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में हिंसा की जांच के लिए शीर्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का अनुरोध किया गया है। तिवारी और वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका समेत कुछ अन्य याचिकाओं पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा।

Related Articles

Back to top button