ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

The Girl On The Train Trailer: एक भूली हुई रात और क़त्ल की रहस्मयी कहानी, देखिए परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म का ट्रेलर

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर आ रही परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का ट्रेलर रिलीज़ हो गयी है। द गर्ल ऑन द ट्रेन मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। द गर्ल ऑन द ट्रेन में परिणीति एक मर्डर सस्पेक्ट का किरदार निभा रही हैं।

द गर्ल ऑन द ट्रेन की कहानी एक लड़की मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रोज़ ट्रेन से सफ़र करने के दौरान एक परिवार को ख़ुशनुमा ज़िंदगी जीते हुए देखती है। फिर एक दिन कुछ ऐसा दिखता है कि उसकी अपनी ज़िंदगी बदल जाती है। फ़िल्म परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हरी और अविनाश तिवारी अहम किरदारों में दिखेंगे। द गर्ल ऑन द ट्रेन पिछले साल मई में रिलीज़ होने वाली थी, मगर पैनडेमिक की वजह से पोस्टपोन कर दी गयी। द गर्ल ऑन द ट्रेन मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है। यह इसी नाम से आई हॉलीवुड फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें एमिली ब्लंट ने लीड रोल निभाया था। हॉलीवुड फ़िल्म 2015 में इसी नाम से आये पॉला हॉकिंस के नॉवल का अडेप्टेशन है।

फ़िल्म के निर्देशक रिभु नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ़ ब्लड नाम से सीरीज़ निर्देशित कर चुके हैं, जिसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। इस सीरीज़ का निर्माण शाह रुख़ ख़ान ने किया था। बता दें, कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते 2020 में कई बड़ी और चर्चित फ़िल्मों ने सिनेमाघर बंद होने की वजह से ओटीटी रिलीज़ का रास्ता चुना था। यह फ़िल्में मुख्य रूप से अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ की गयी थीं। ये सिलसिला 2021 में भी जारी है। परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म इसी सीरीज़ की अगली कड़ी है। परिणीति को आखिरी बार 2019 में दो बार पर्दे पर देखा गया था। अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस किया था, जबकि जबरिया जोड़ी में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखायी दी थीं। द गर्ल ऑन द ट्रेन के साथ परिणीति ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button