ब्रेकिंग
Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल... Ramgarh Road Accident: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, 10-12 वाहन टकराए; 20 से अधिक लोग घाय... Illegal Infiltration: अवैध घुसपैठ के खिलाफ केंद्र का बड़ा एक्शन प्लान, 9 जुलाई को अमित शाह करेंगे सभी... Ramgarh Murder Case: सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में रा... Jharkhand Delimitation: परिसीमन के मुद्दे पर गरमाई झारखंड की सियासत, आदिवासी आरक्षित सीटें घटने की आ...
देश

सिर्फ नोट बरामदगी भ्रष्टाचार रोधी कानून में पर्याप्त साक्ष्य नहीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सिर्फ नोटों का पाया जाना या नोटों की बरामदगी भ्रष्टाचार रोधी कानून के प्रविधानों के तहत अपराध साबित करने और आरोपित के खिलाफ मुकदमा चलाने के आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी और जस्टिस एमआर शाह की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि आरोपित के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए बिना किसी संदेह के यह साबित करना होगा कि आरोपित ने अपनी इच्छा से जानबूझकर रिश्वत की रकम स्वीकार की।

पीठ ने कहा, ‘यह तय व्यवस्था है कि महज बरामदगी से आरोपित के खिलाफ अभियोजन का आरोप साबित नहीं होता। भ्रष्टाचार रोधी कानून, 1988 की धारा सात, 13(एक)(डी)(आइ) और (आइआइ) के तहत कहा गया है कि बिना किसी संदेह के यह साबित होना जरूरी है कि आरोपित को पता था कि जो रकम उसने स्वीकार की, वह रिश्वत है।’ शीर्ष अदालत ने कहा कि रिश्वत मांगे जाने का कोई सुबूत नहीं होने और महज नोटों की बरामदगी से अपराध साबित नहीं हो जाता

शीर्ष अदालत ने मदुरै नगर निगम में सफाई निरीक्षक रहे एन. विजय कुमार की अपील पर यह फैसला सुनाया है। उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था जबकि निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने हाई कोर्ट का रुख किया था।

Related Articles

Back to top button