ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
विदेश

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब ईरान ने अंदर घुसकर मारा

पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। इस बार अमेरिका या भारत ने नहीं बल्कि ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारा है और अपने दो सैनिकों को मुक्त करा लिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में घुसकर मारने वाला ईरान तीसरा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका और भारत यह कारनामा कर चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक को मंगलवार रात को अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं, जो आंतकवादियों को कवर फायर दे रहे थे।ऑ

सूत्रों ने बताया कि ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान के काफी अंदर जाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे से अपने दो सैनिकों को भी छुड़ा लिया है। IRGC से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ईरान के सैनिकों ने पाकिस्तान के अवैध रूप से कब्जाए गए बलोचिस्तान में घुसकर जैश अल-अदल के कब्जे से अपने सैनिकों को मुक्त कराया है।

रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में भी इसकी पुष्टि कर दी गई है और कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान के अंदर जाकर अपने सैनिकों को आजाद करा लिया है। बयान में कहा गया है, ”आतंकी समूह की ओर से अगवा किए गए दो बॉर्डर गार्ड्स को मुक्त कराने के लिए मंगलवार को सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।”

जैश उल-अदल या जैश अल-अदल एक सलाफी जिहादी आतंकी संगठन है जो मुख्यतौर पर दक्षिणी-पूर्वी ईरान में सक्रिय है। यह आतंकवादी संगठन ईरान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कई हमले कर चुका है। बलूचिस्तान में निर्दोष लोगों के नरसंहार के लिए इस आतंकी संगठन को पाकिस्तानी सेना से पूरा समर्थन मिलता है।

IRGC के सूत्रों ने बताया कि मुक्त कराए गए ईरानी बॉर्डर गार्ड्स के जवानों को 2018 में अगवा किया गया था और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह ने पाकिस्तान में तब से बंधक बना रखा था। अब सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उन्हें छुड़ा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button