ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
खेल

टीम इंडिया के मीटिंग में हुई किसान आंदोलन पर चर्चा, कप्तान विराट कोहली ने बताया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया से बात की। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से चेन्नई में शुरू हो रहा है। विराट ने इस बताया कि किसान आंदोलन का मुद्दा टीम इंडिया के मीटिंग में भी पहुंच चुका है। इसको लेकर भी खिलाड़ियों के बीच बातें हुई है।

टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले विराट ने कई चीजों पर बात की और बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ तैयारी कैसी है। सीरीज के पहले मैच पर टीम का ध्यान है क्योंकि शुरुआत अच्छी होती है तो सबकुछ अच्छा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में जो इस वक्त चल रहा है उसको लेकर टीम मीटिंग में भी बातें हुई है।

कोहली ने कहा, “हमने टीम मीटिंग में इस मामले पर छोटी सी चर्चा की थी। हर एक खिलाड़ी ने इसके बारे में अपने अपने विचार सामने रखे थे।”

विराट कोहली भी उन भारतीय क्रिकटरों में शामिल थे जिन्होंने बुधवार को भारतीय एकता को लेकर ट्वीट किया था। इंटरनेशनल मीडिया के भारत के आंतरिक मामलों में पड़ने के बाद से ही देश के तमाम सेलिब्रिटी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button