ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

CM योगी का निर्देश- इस तारीख तक सभी विधायकों को खरीदना होगा APPLE आईपैड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधान मंडल के बजट सत्र से पहले सभी विधायकों को 50 हजार रुपए की अधिकतम कीमत के एप्पल आईपैड खरीदने के निर्देश दिए हैं, जिसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि 18 फरवरी से शुरू होने वाले प्रथम सत्र से पहले सभी विधायक 50 हजार रुपए तक का एक एप्पल आईपैड (टैबलेट) अपने वित्तीय श्रोत से खरीद लें तथा बिल प्रस्तुत कर प्रतिपूर्ति धनराशि प्राप्त कर लें।

गौरतलब है कि केन्द्र की भांति योगी सरकार इस बार का बजट डिजिटल तरीके से पेश करेगी। इससे पहले सरकार ने विधायकों को पेपरलेस वर्क संस्कृति के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनका प्रशिक्षण शिविर भी लगाया था। इस शिविर में विधायकों और मंत्रियों को लैपटाप और टैबलेट समेत अन्य डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया था।  ई-गवर्नेंस और ई-ऑफिस कल्चर को बढ़ावा दे रही योगी सरकार ने सचिवालय में ई-ऑफिस व्यवस्था पहले से ही लागू कर रखी है जबकि अब विधायक भी पत्राचार और अन्य कामकाज पेपरलेस करेंगे।

Related Articles

Back to top button