ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

RLD नेता का CM योगी पर कटाक्ष- योगी जी माथे पर छपवालों धारा 144, हम तो फिर भी ना रूकेंगे

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में रालोद द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी  भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि महापंचायत के लिए इजाजत नही दी गई थी और धारा 144 लगा दी गई। इस पर जयंत चौधरी बोले कि योगी जी आप अपने माथे पर धारा 144 छपवा लो, हम तो फिर भी नही रूकेंगे। जयंत ने यह भी कहा कि अब हालात ऐसे हो गए है कि भाजपाईयों को तो दूसरा ही झंडा थामना पड़ेगा।

जानकारी मुताबिक शामली के भैंसवाल गांव में प्रशासन की अनुमति के बगैर व धारा-144 लागू होने के बावजूद भी शुक्रवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के मंच पर कई पार्टियों के नेतागण दिखाई दिए, लेकिन कुछ वक्ताओं ने इसे चुनावी रंग में ढ़ालते हुए रालोद के लिए जमकर चुनाव प्रचार भी किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीजेपी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।

बताया जा रहा है कि अपने संबोधन को शुरू करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि हमें पता चला कि प्रशासन द्वारा महापंचायत की अनुमति नही दी गई। यहां पर धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने कहा कि ‘योगी जी आपका माथा बहुत बड़ा है। माथे पर धारा 144 छपवा लो, हम तो फिर भी ना रूकें। हम ना तो आज रूके, ना कल रूकें, रोक सको तो रोक लोे। जयंत अपने ब्यानों में प्रदेश की योगी सरकार पर पूरी तरह से हमलावर नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में लोकतंत्र नही है, यहां पर तो गाड़ी में बैठाकर गाड़ी पलट देते हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार गाजीपुर बाॅर्डर पर भी ऐसा ही करना चाहती थी।

जयंत चौधरी ने कहा कि कोई भी किसान तिरंगे झंडे का अपमान नही कर सकता। आज की महापंचायत को ही देख लो, सभी किसान तिरंगा झंडा लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे भाई इसी तिरंगे में लिपटकर वापस लौटते हैं, और उसके घर के लोग तिरंगे का मान रखने के लिए आंसू भी नही बहाते। जयंत चौधरी ने कहा कि हम सभी को धर्म और जाति से ऊपर उठकर अब आगे बढ़ना है। जयंत ने कहा कि सरकार ने सिंघु बार्डर की तरह गाजीपुर बार्डर पर भी हिंसा की साजिश रची थी, लेकिन सफल नही हो पाई।

Related Articles

Back to top button