ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
देश

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल पूरा होने पर नया नेता नामित करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर के चारों सदस्यों का कार्यकाल इसी महीने पूरा होने जा रहा है। इनमें नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। इसलिए कांग्रेस सदन में अपना नया नेता नामित करेगी। चूंकि जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा नहीं है, इसलिए ऊपरी सदन में वहां का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रह जाएगा।

राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो रहा

ऊपरी सदन में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो रहा है। जबकि पीडीपी के दो सदस्यों- नजीर अहमद लावे और मीर मुहम्मद फयाज का कार्यकाल क्रमश: 10 व 15 फरवरी व भाजपा के शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल 10 फरवरी को समाप्त होने वाला है।

राज्यसभा में नए नेता के लिए आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, दिग्विजय समेत कई नेता शामिल

राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद के स्थान पर नए नेता के लिए आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, कपिल सिब्बल तथा दिग्विजय सिंह के नाम चल रहे हैं। आनंद शर्मा फिलहाल कांग्रेस के उपनेता हैं, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में पार्टी के नेता रह चुके हैं और अनुसूचित जाति का चेहरा हैं। कपिल सिब्बल को संप्रग सरकार के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष रहे अरुण जेटली के टक्कर का नेता माना जा रहा है। वहीं, दिग्विजय सिंह को सोनिया और राहुल गांधी दोनों का करीबी माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button