ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध
मनोरंजन

Bigg Boss 14: घर में आते ही जैस्मिन भसीन ने आली गोनी को दी ये चेतावनी, राहुल और रुबीना को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, और हर कंटेस्टेंट की नज़र सिर्फ ट्रॉफी पर टिकी है। लेकिन उससे पहले ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट को एक तोहफा दिया है। घर में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के करीबी और दोस्त उनका ‘कनेक्शन’ बनकर आए हैं। माना जा रहा है कि इन कनेक्शन्स के आने से कंटेस्टेंट्स के गेम में कुछ बदलाव देखा जा सकता है, करीबियों के आने का असर घरवालों पर क्या पड़ेगा ये तो इस हफ्ते पता चलेगा, लेकिन अली गोनी का सपोर्ट बनकर आईं जैस्मिन भसीन ने आते ही अली को उनका गेम समझाना शुरू कर दिया है। आज के एपिसोड के कुछ प्रोमो सामने आए हैं जिसमें जैस्मिन अली को कुछ समझाती दिख रही हैं।

दोनों कहा एक दूसरे के आई लव यू

एक प्रोमो सामने आया है जिसमें जैस्मिन एक कमरे में खड़ी हैं वहीं अली घर के लिविंग एरिया में बैठे हुए हैं। जैस्मिन को देख अली भावुक हो जाते हैं। जैस्मिन अली को आई लव यू कहती हैं और बताती हैं कि वो उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। इसक बाद अली भी जैस्मिन को ज़ोर से चिल्लाकर आई लव यू कहते हैं। इसके बाद जैस्मिन घर में आती हैं और अली उन्हें गले लगाकर रोने लगते हैं।

जैस्मिन ने कही राहुल वैद्य की तारीफ

शो में अली के अलावा जैस्मिन भसीन की अभिनव से सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी। पहले उनकी रुबीना से भी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी अच्छे झगड़े होने लग थे। पर जाते-जाते जैस्मिन की राहुल वैद्य से भी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। प्रोमो में दिख रहा है कि जैस्मिन राहुल की तारीफ करती हैं और कहती हैं ‘जब मैंने बाहर जाकर एपिसोड देख तो मुझे बहुत अफसोस हुआ, मुझे लगा कि काश मैंने तुझे प्रायोरिटी बनाया होता’। जैस्मिन की बात सुनकर राहुल भी रोने लगते हैं।

रुबीना को लेकर अली को दी चेतावनी

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जो प्रोमो शेयर किया है उसमें अली और जैस्मिन एक साथ बैठे दिख रहे हैं। अली, जैस्मिन को बताते हैं कि रुबीना ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। अली की बात सुनकर जैस्मिन कहती हैं, ‘किसी की साइड किक की तरह मत दिखो’। यह सुनकर अली जवाब देते हैं कि ऐसा नहीं है। इस पर जैस्मिन, अली गोनी से कहती हैं, ‘तो फिर ट्रॉफी अभी दे दे ना उसको।’

Related Articles

Back to top button