ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
खेल

Ind vs Eng: विराट कोहली ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्यों मिली हार

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शुरुआत खराब रही और टीम को 227 रन से हार मिली। जो रूट की कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट में ये सबसे बड़ी हार मिली है। भारतीय टीम को मिली इस बार के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि, मैच की पहली पारी में हम इंग्लैंड की टीम पर पर्याप्त दवाब नहीं बना सके। पहली पारी में तेज गेंदबाज व आर अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमेें रन बचाना था और दवाब डालना था।

विराट ने कहा कि, पिच स्लो थी और इससे गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली। पहले दो दिन कुछ भी नहीं हो सका और बल्लेबाजों ने इसका खूब फायदा उठाया। इसका क्रेडिट इंग्लैंड की टीम को जाता है कि, वो पहली पारी में बड़ा स्कोर कर पाए। भारतीय टीम की शारीरिक भाषा और तीव्रता सही नहीं थी। दूसरी पारी में हमने अच्छा खेल दिखाया तो वहीं पहली पारी के दूसरे हाफ में हम बल्ले से बेहतर थे, लेकिन पहले चार बल्लेबाजों ने निराश किया। हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड की टीम पूरे मैच के दौरान हमसे कहीं ज्यादा पेशेवर और निरंतर नजर आए।

विराट कोहली ने कहा कि, दूसरी पारी में हमने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और उन पर दवाब बनाने में कामयाब भी रहे। हालांकि बल्ले के साथ हम कुछ खास नहीं कर पाए और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। टेस्ट क्रिकेट कठिन है और हमें इससे काफी सीखने की जरूरत है। इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से तैयार थी और वो हमारे मुकाबले ज्यादा सुसज्जित थे। जिस तरह का खेल इंग्लैंड की टीम ने दिखाया ऐसे में हम इंग्लैंड से कोई क्रेडिट नहीं लेना चाहते और इसमें कोई भी बहाना नहीं है।

एक टीम के तौर पर हम अपनी गलती और विफलताओं को स्वीकार करते हैं और इससे सीखने की कोशिश करेंगे। अगले तीन मैचों में हम इंग्लैंड की टीम को पूरी टक्कर देने की कोशिश करेंगे और मैच को इस तरह से हाथ से नहीं जाने देंगे। हमें अच्छी बॉडी लैंग्वेज से शुरुआत करनी होगी और विपक्ष पर दबाव बनाना होगा। फील्ड को समझना, पिच के पेस को समझना साथ ही गेंदबाज क्या कर रहे हैं ये सब काफी अहम होंगे। हमें पता है कि, किस तरह से वापसी करनी है और क्या हमारे लिए सबसे अहम होगा।

Related Articles

Back to top button