ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

IPPB मोबाइल एप से खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस डिजिटल बचत खाता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) अपने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से बजत खाता खोलने की सुविधा देता है। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आईपीपीबी मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से बेसिक बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। इससे पहले ग्राहकों को रुपये जमा कराने, बैलेंस चेक करने, रुपये ट्रांसफर करने और दूसरी वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था। अब आप अपनी पोस्ट ऑफिस आरडी, पीपीफ और सुकन्या समृद्धि खाते में भी रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर आपके पास आईपीपीबी खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने का समय नहीं है और आप वहां लाइन में खड़े रहने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो घर बैठे ही आईपीपीबी एप डाउनलोड कर उससे डिजिटल बचत खाता खुलवा सकते हैं। बता दें कि खाता खुलवाने के लिए आवेदक को 18 साल से अधिक का भारतीय नागरिक होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1.  अपने मोबाइल फोन में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ‘Open Account’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. यहां आपको अपना पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 3. पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। वह ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आपको अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी आदि का विवरण देना होगा।

स्टेप 5. यह जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही खाता खुल जाएगा।

स्टेप 6. आप इस इंस्टेंट बैंक अकाउंट का उपयोग एप के द्वारा  कर सकते हैं।

डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है। खाता खोलने के एक साल के भीतर, आपको उस खाते के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना है, जिसके बाद इसे नियमित बचत खाते में बदल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button