ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
खेल

IPL 2021: RCB की टीम ने किया ऐलान, विराट कोहली को मिलेगा भारतीय दिग्गज का साथ

नई दिल्ली। IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने बड़ा ऐलान किया है। आरसीबी ने आइपीएल के नए सीजन से पहले भारतीय दिग्गज के साथ हाथ मिलाया है। आरसीबी ने बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और लंबे समय तक बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगर को जोड़ा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि हुई है कि संजय बांगर आइपीएल 2021 के लिए टीम के बल्लेबाजी सलाहकार होंगे। आरसीबी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “हम IPL 2021 के लिए बल्लेबाजी सलाहकार (batting consultant) के रूप में आरसीबी परिवार में संजय बांगर का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं! आपका स्वागत है, कोच!”  कप्तान कोहली और बांगर के बहुत अच्छे संबंध हैं।

आइपीएल का एक भी खिताब नहीं जीतने वाली बैंगलोर की टीम एक बार फिर से नए कोचों के साथ आगे बढ़ना चाहती है। आइपीएल 2020 की बात करें तो आरसीबी ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम अच्छा नहीं कर सकी थी। हालांकि, नेट रन रेट के कारण टीम को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिला था, लेकिन टीम आगे तक का सफर नहीं तय कर पाई थी और क्वालीफायर्स से ही बाहर हो गई थी।

IPL 2021 के लिए होने वाली नीलामी से पहले संजय बांगर का चुना जाना एक अहम कदम है। नीलामी के लिए बांगर कुछ खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, जिन पर आरसीबी बोली लगा सकती है। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होने की वजह से आरसीबी की बैटिंग लाइनअप को दुरुस्त कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक कोचिंग स्टाफ से जुड़े रहने का अनुभव है।

Related Articles

Back to top button