ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

राज्यसभा में बोले रविशंकर प्रसाद- इंटरनेट मीडिया का सम्मान करते हैं, लेकिन दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी

नई दिल्ली। भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार में जारी गतिरोध के बीच गुरुवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इंटरनेट मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं। इसने आम लोगों को सशक्त बनाया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हालांकि, अगर फर्जी खबरों, हिंसा फैलाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने ट्विटर से ऐसे कई आकउंट को बंद करने को कहा, जिनके माध्यम से कथित तौर पर देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं शेयर की जा रही हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को सरकार ने आदेश नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। ट्विटर ने इस बारे में रुख स्पष्ट करने की मांग पर ब्लॉगपोस्ट में कहा कि नुकसानदेह सामग्री कम नजर आए। इसके लिए उसने कदम उठाए हैं, जिनमें ऐसे हैशटैग को ट्रेंड करने से रोकने और खोजने के दौरान इन्हें देखने की सिफारिश नहीं करना शामिल है। ट्विटर ने कहा कि उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सभी आदेशों के तहत 500 से अधिक अकाउंट पर कार्रवाई की है। इनमें ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर अकाउंट को स्थाई रूप से बंद करने का कदम भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button