ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
खेल

दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेगा वो इंग्लिश खिलाड़ी, जिसने भारतीय टीम को किया था परेशान

चेन्नई। Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वैसे तो ये खबर इंग्लैंड के खेमे से जुड़ी है, लेकिन भारतीय टीम के लिए थोड़ी बहुत राहत की बात है। दरअसल, इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे, जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को जमकर परेशान किया था।

जेम्स एंडरसन का कहना है कि वह कुछ भी नहीं मान रहे हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने सीरीज मैच जीतने वाले प्रदर्शन के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने स्टार गेंदबाज को आराम देने पर विचार किया है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रिवर्स-स्विंग गेंदबाजी करते हुए एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की थी और तीन विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम मैनेजमेंट पिंक बॉल टेस्ट से पहले जेम्स एंडरसन को आराम देना चाहता है।

38 साल के जेम्स एंडरसन का फिटनेस स्तर अच्छा प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिर भी उनको आराम दिया जा रहा है। 611 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। ऐसे में कोचिंग स्टाफ उनको सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाह रहा है। इंग्लैंड की टीम को इस साल काफी क्रिकेट खेलनी है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट का लंबा शेड्यूल भी शामिल है। स्टुअर्ट ब्रॉड उनके स्थान पर खेल सकते हैं।

जेम्स एंडरसन ने कहा है, “जब एक बल्लेबाज लय और फॉर्म में होता है तो वो बल्लेबाजी करना चाहता है और उस लय को बरकरार रखना चाहता है। ठीक ऐसा ही गेंदबाजों के साथ है। यदि संभव हो तो आप इसे जारी रखना चाहते हैं, लेकिन मुझे इस बात की बहुत जानकारी है कि हमें यहां चार टेस्ट मैच लगातार खेलने को मिल रहे हैं और संभवत: आराम करने और खिलाड़ियों रुटेट करने की जरूरत होगी। इसलिए मैं कुछ भी नहीं मान रहा हूं।”

Related Articles

Back to top button