ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

जेम्स एंडरसन की गेंद पर सबसे ज्यादा डक के शिकार हुए हैं भारतीय बल्लेबाज, पाकिस्तान है दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल की उम्र में भी धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि वो इंग्लैंड के लिए टी20 या फिर वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट टीम का वो लगातार हिस्सा हैं और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चेन्नई में 5 विकेट भी लिए थे। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में बेहद सफल गेंदबाज हैं और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं तो वहीं बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर सबसे ज्यादा विकेट दर्ज है।

एंडरसन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 158 टेस्ट मैच में 611 विकेट लिए हैं तो वहीं 194 वनडे मैचों में उनके नाम पर 269 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 विकेट लिए हैं। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में वो अब तक लगभग 900 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन के नाम पर वैसे तो कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को डक यानी शून्य पर आउट करने में सफलता हासिल की है।

जेम्स एंडरसन ने अब तक अपने करियर में कुल 29 भारतीय खिलाड़ियों को शून्य पर आउट करने में सफल रहे हैं तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम है। एंडरसन ने पाकिस्तान के 25 खिलाड़ियों को डक पर आउट किया है जबकि साउथ अफ्रीका व वेस्टइंडीज के 21-21 खिलाड़ी उनकी गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 16 खिलाड़ी एंडरसन की गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। एंडरसन ने अपने करियर में अब तक कुल 147 खिलाड़ियों को शून्य पर आउट करने में सफलता हासिल की है।

किस देश के कितने बल्लेबाजों को एंडरसन ने शून्य पर किया है आउट- 

vs IND – 29

vs PAK – 25

vs SA – 21

vs WI – 21

vs AUS – 16

vs NZ – 13

vs SL – 13

vs ZIM – 3

vs BAN – 2

vs IRE – 2

vs NED – 1

vs SCO – 1

Related Articles

Back to top button