ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

Miss India 2020: कौन है ‘मिस इंडिया 2020’ मानसा वाराणसी, देखें रियल लाइफ में रहती हैं कितनी सिंपल

दिल्ली। तेलंगाना की रहनी वाली मानसा वाराणसी ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2020’ का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 10 फरवरी की शाम को मुंबई के एक होटल में आयोजित हुए VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले में कई सुंदरियों को हराते हुए मानसा ने अपने सिर पर मिस इंडिया 2020 का ताज सजाया। मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर ‘मिस इंडिया 2020’ का क्राउन पहने हुए मनासा की फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें उनके साथ बाकी की दो रनरअप मान्या सिंह और मनिका शियोकांड भी नज़र आ रही हैं।

मानसा के मिस इंडिया बनते ही लोग ये जानने को बेचैन हो गए हैं कि आखिर मानसा हैं कौन? कहां की हैं? क्या करती हैं? इनकी हॉबी क्या है? और ये असल मैं कैसी ज़िंदगी जीती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं मानसा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मीं मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। 23 साल की मानसा ने वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई पूरी की है। मिस इंडिया के मुताबिक मानसा एक बेहद शर्मीली लड़की थीं। उन्हें म्यूज़िक में हमेशा से काफी काफी दिलचस्पी रही है, इतना ही नहीं मिस इंडिया बनी मानसा एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्हें किताबें पढ़ना भी बहुत

पसंद है। मानसा अपनी ज़िंदगी में तीन महिलाओं से बहुत प्रभावित हैं अपनी मां, ग्रैंड मां और छोटी बहन। इन तीन महिलाओं के अलावा अगर किसी एक्ट्रेस को वो अपना आदर्श मानती हैं तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा जो ख़ुद मिस इंडिया 2000 रह चुकी हैं। खाने की बात करें को मानसा को हैदराबादी बिरियानी बहुत पसंद है।

मानसा के लाइफ स्टाइल की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम फोटोज़ से पता चलता है कि मिस इंडिया बहुत सिंपल सोबर ज़िदगी जीती हैं। आप ख़ुद ही देखें रियल लाइफ में कितनी सिंपल है मिस इंडिया 2020।

Related Articles

Back to top button