ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

दुनिया के इस देश में सरकारी कर्मचारियों के लिए वैक्सीन हुआ अनिवार्य, बढ़ रहे कोरोना के मामले

क्वालालंपुर। मलेशिया में सरकार कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। मलेशिया की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना अनिवार्य कर दिया है। इस दौरान सिर्फ उन लोगों को वैक्सीन लेने में छूट दी जाएगी जिनको विशेष प्रकार की कोई बीमारी हो।

एक दिन में आए 12 हजार से अधिक मामले

मलेशिया में बुधवार देर रात तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित 12,434 मरीज पाए गए हैं। मलेशिया में अब तक कुल 22 लाख 32 हजार 960 मामले सामने आ चुके हैं। देश में बीते 24 घंटों के दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। इसको मिलाकर मलेशिया में अब तक कुल 26,143 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्री अब अपनी छुट्टियां मलेशिया में जाकर मना सकते हैं। दरअसल, मलेशिया के प्रमुख हालिडे हाटस्पाट इस सप्ताह यात्रियों के स्वागत के लिए कमर कस चुका है। मलेशिया में कोरोना से हुए विनाश के बाद यह उसके रिकवरी का पहले कदमों में से एक है।

फुकेत की तरह, लैंगकॉवी, जो अपने समुद्र तटों, जियोपार्क, पक्षी जीवन और रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है, शुरूआत में यहां ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद नहीं है, पर साल के अंतर तक 4 लाख यात्री और 165 मिलियन रिजीट का लक्ष्य रखा गया है।

तेजी से हो रहा है वैक्सीनेशन

मलेशिया की 3.2 करोड़ आबादी के बीच कुल मिलाकर 22 लाख कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं, जो एशिया की उच्चतम प्रति व्यक्ति संक्रमण दर में से एक है, जहां 20,000 से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं वैक्सीन लगाने में यह अपने पड़ोसी देशों से तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक यहां आधी से अधिक आबादी को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है, उम्मीद यही है कि जल्द ही यहां का माहौल पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button