ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
विदेश

दुनिया में जारी है कोरोना महामारी का कहर, वियतनाम समेत कई देशों ने हटाई सख्त पाबंदियां

हनोई। दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। कोरोना महामारी की शुरुआत को अब डेढ़ साल से भी अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस महामारी का कहर कम नहीं हो रहा है। दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़कर 23 करोड़ के पार जा पहुंचे हैं। वहीं, अब तक कुल 47.60 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

वियतनाम हटाएगा सख्त पाबंदियां

इस बीच, दुनिया के कई देश कोरोना से जुड़ी सख्त पाबंदियों में छूट दे रहे हैं। वियतनाम का सबसे बड़ा शहर व्यापार को पुनर्जीवित करने के लिए COVID-19 प्रतिबंधों को उठाना शुरू करेगा। शहर के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वियतनाम का व्यापार केंद्र हो ची मिन्ह सिटी गुरुवार को कोरोना वायरस प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर देगा, जिससे अधिक व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सकेगा।

6.14 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

ये हैं सबसे प्रभावित देश

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,381,790), यूके (7,772,623), रूस (7,355,883), फ्रांस (7,094,334), तुर्की (7,066,658), ईरान (5,559,691), अर्जेंटीना (5,253,765), कोलंबिया (4,954,376), स्पेन (4,953,930), इटली (4,665,049), इंडोनेशिया (4,211,460), जर्मनी (4,216,507) और मैक्सिको (3,645,599) है

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक मामलों के साथ पहले नंबर पर है। अमेरिका में अब तक कुल 43,225,044 केस और 6,92,547 मौतें सामने आई हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 3,36,97,581 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इन देशों में 1 लाख से अधिक मौतें

दुनिया के कई देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (595,446), भारत (447,194), मैक्सिको (275,450), पेरू (199,314), रूस (201,854), इंडोनेशिया (141,709), यूके (136,736), इटली (130,807), कोलंबिया (126,219), ईरान (119,888), फ्रांस (117,348) और अर्जेंटीना (115,038) शमिल हैं।

Related Articles

Back to top button