ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

SBI इन अकाउंट होल्डर्स को दे रहा 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर, जानिए आपको मिलेगा या नहीं

नई दिल्ली। आज के समय में पर्याप्त इंश्योरेंस कवर का होना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इससे पॉलिसीहोल्डर के साथ किसी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने पर उसके आश्रितों को इंश्योरेंस कंपनी से एक अच्छी-खासी रकम मिल जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि जनधन खाताधारकों को रुपे कार्ड रखने पर दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस बाबत अपने जनधन खाताधारकों को सूचित किया है। भारतीय स्टेट बैंक ने एक ट्वीट कर कहा है कि ‘यह सफलता की राह पर चलने का वक्त है। SBI RuPay Jandhan Card के लिए आज ही अप्लाई करिए।’

इस ट्वीट में स्टेट बैंक ने एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर पर SBI Rupay Jandhan Card से जुड़े इन खास बातों का उल्लेख किया गया हैः

1. इस कार्ड के साथ दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है।

2. दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर पाने के लिए 90 दिन के भीतर अपने कार्ड को स्वैप कीजिए।

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) को जानिए

इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में 28 अगस्त, 2014 को हुई थी। सरकार ने वित्तीय समावेशन के लक्ष्य के साथ इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के हर परिवार को बैंकिंग के साथ-साथ इंश्योरेंस, क्रेडिट और पेंशन सेवाओं से जोड़ने की है।

इस स्कीम की खास बातों का उल्लेख किया जाए तो हम आपको बता दें कि जनधन खाताधारकों को किसी तरह का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट नहीं होता है। इसके साथ ही खाते में जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है। इसके साथ ही सरकार की कई योजनाओं के तहत सीधी नकद सहायता आपको बैंक खाते में मिलती है।

Related Articles

Back to top button