ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Miss India Runner Up Manya Singh को कभी करना पड़ा था बर्तन धोने का काम, जानें- ऑटो रिक्शा चालक की बेटी की संघर्ष भरी कहानी

नई दिल्ली। वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम किया। मानसा के अलावा फर्स्ट रनरअप रहीं उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और सेकेंड रनरअप रहीं मनिका शियोकांड। मान्या ने भले ही वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम न किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। मान्या सिंह के सोशल मीडिया पर छाए रहने के पीछे की असल वजह उनका रियल लाइफ में स्ट्रग्ल है। मान्या ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ ही खुद अपने संघर्ष की कहानी को शेयर किया था।

मान्या सिंह की लाइफ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्या प्रतिभागियों से काफी अलग और कठिनाईयों भरा रहा था। उनके पिता एक ऑटो रिश्का चालक हैं। वहीं उनका बचपन कई तरह की मुश्किलों में गुजरा है। मान्या ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बारे में खुलासा करते हुए लिखा था, ‘मैंने भोजन और नींद के बिना कई रातें बिताई हैं। मेरे पास कई मीलों तक चलने के लिए पैसे नहीं होते थे। मेरे खून, पसीने और आंसुओं ने मेरे सपनों को आगे बढ़ाने के लिए साहस जुटाया है। ऑटो रिक्शा चालक की बेटी होने के नाते, मुझे कभी स्कूल जाने का अवसर नहीं मिला क्योंकि मुझे अपनी बचपन में ही काम करना शुरू करना था। मेरी मां के पास मेरी परीक्षा की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे जिसकी वजह से उन्होंने अपने गहने तक गिरवी रख दिए थे और हमेशा पैशन को फॉलो करने के लिए कहा।मेरी मां ने मेरे लिए बहुत कुछ झेला है।’

मान्या ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं 14 साल की उम्र घर से भाग गई थी। दिन के वक्त मैं पढ़ाई करती थी। वहीं शाम को बर्तन धोती थी और रात के वक्त कॉल सेंटर में काम करती थी। मैं मीलों तक पैदल चलकर जाती ताकि रिक्शे का किराया बचा सकूं। आज मैं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के मंच पर सिर्फ और सिर्फ अपने माता-पिता और भाई की वजह से। इन लोगों ने मुझे सिखाया कि आपको अगर खुद पर विश्वास है तो आपके सपने पूरे हो सकते हैं।’

इसी के साथ ही मान्या सिंह का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर हील्स पहनकर रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। मान्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- कोयला कैसे डायमंड बना।

Related Articles

Back to top button