ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड की पहली पारी 134 रन पर सिमटी, भारत को 195 की बढ़त

नई दिल्ली। Ind vs Eng 2nd Test day 2 Match Live: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। रविवार 14 फरवरी को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। पहली पारी में टीम इंडिया के 300 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 134 रन पर ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को पहली पारी में 195 रन की अहम बढ़त मिली। 

इंग्लैंड की पहली पारी, बल्लेबाजों ने घुटने टेके

मेहमान टीम इंग्लैंड को पहला झटका रोरी बर्न्स के रूप में लगा जो बिना खाता खोले इशांत शर्मा की गेंद पर lbw आउट हुए। इंग्लैंड को दूसरा झटका डॉम सिब्ले के तौर पर लगा जो 16 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। तीसरी सफलता भारत को अक्षर पटेल ने दिलाई, जिन्होंने फॉर्म में चल रहे जो रूट को 6 रन के निजी स्कोर पर आर अश्विन के हाथों कैच आउट कराया।

दूसरे दिन लंच से पहले की गेंद पर आर अश्विन ने डैनियल लॉरेंस को फंसाया। लॉरेंस 9 रन बनाकर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। बेन स्टोक्स को आर अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर पांचवीं सफलता भारत को दिलाई। मो. सिराज ने ओली पोप को विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने 22 रन की पारी खेली। मोइन अली 6 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए।

इंग्लैंड को 8वां झटका ओली पोप के रूप में लगा जो 1 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। जैक लीच 5 रन जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड बिना खाता खोले ही आउट हो गए। भारत की तरफ से अश्विन ने 5, इशांत शर्मा व अक्षर पटेल ने दो-दो जबकि मो. सिराज को एक सफलता मिली।

भारत की पहली पारी

मैच के पहले दिन भारत ने 88 ओवर में 6 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे दिन भारत को एक के बाद एक दो झटके लगे और टीम का स्कोर 90 ओवर में 8 विकेट पर 301 रन हो गया। अक्षर पटेल सातवें विकेट के रूप में मोइन अली की गेंद पर स्टंप आउट हुए, जबकि इशांत शर्मा एक आसान से कैच देकर आउट हो गए।

रिषभ पंत ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा। भारत को 9वां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ओली स्टोन की गेंद पर बेन फोक्स के हाथों कैच आउट हो गए। आखिरी विकेट के तौर पर मोहम्मद सिराज पवेलियन लौटे, जो 4 रन बनाकर ओली स्टोन का शिकार बने।

मैच के पहले दिन की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत को तीन शुरुआती झटके लगे, जब कप्तान विराट कोहली समेत शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ा। वहीं, अजिंक्य रहाणे करियर की 23वीं टेस्ट फिफ्टी ठोककर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button