ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
खेल

अश्विन ने भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, पहली पारी में 5 विकेट लिए

नई दिल्ली। India vs England test series: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए थे और अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए। इन पांच विकेट की मदद से बतौर भारतीय गेंदबाज आर अश्विन अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आर अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड-

भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाज के तौर पर आर अश्विन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अब तक चार विकेट लेकर उन्होंने भारत में लिए अपने विकेट की संख्या को 267 तक पहुंचा दिया है। उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने भारत में कुल 265 विकेट लिए थे। भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने भारत में कुल 350 विकेट लिए थे और वो टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेेने वाले खिलाड़ी भी हैं।

भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज-

350 विकेट- अनिल कुंबले

268 विकेट- आर अश्विन

265 विकेट- हरभजन सिंह

219 विकेट- कपिल देव

157 विकेट- रवींद्र जडेजा

आर अश्विन ने 5 विकेट लिए

अश्विन ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और इंग्लैंड को 134 रन पर ऑल आउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 23.5 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अश्विन ने सिब्ले, डेनियल लारेंस, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट लिया। वहीं अश्विन के अलावा इशांत शर्मा व अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। कुलदीप यादव को एक भी विकेट नहीं मिला जबकि मो. सिराज को एक सफलता मिली।

Related Articles

Back to top button