ब्रेकिंग
IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह...
बिहार

बिहार में भाईचारा की कामना… CM नीतीश कुमार दावत-ए-इफ्तार में हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. दावत-ए -इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की ओर से किया गया.

मुख्यमंत्री को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया. इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी.

दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे.

सैयद अफजल अब्बास ने भी दी पार्टी

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हारून नगर, सेक्टर-2, फुलवारीशरीफ में भी आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. इस दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास की ओर से किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी, साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया.

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी.

पहुंचे प्रदेश के दिग्गज लोग

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button