ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

श्रीकृष्ण का गोवर्धन पर्वत बेचना चाहती थी ई-कॉमर्स कंपनी, पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित गिरिराज पर्वत की शिलाएं ऑनलाइन बेचने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक को पुलिस चेन्नई से गिरफ्तार कर यहां ले आई है। शिलाओं की बिक्री का ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद कई लोगों ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार हाल ही में फेसबुक पर चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन और आर्टिकल स्टोर्स ने गिरिराज की शिला बेचने का विज्ञापन पोस्ट किया था।

विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला, गोवर्धन स्टोन, गिरिराज कृष्ण शिला लिखा हुआ था। इस मामले में गोवर्धन निवासी केशव मुखिया ने इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजेश अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल निवासी सेक्टर 135 नोएडा और एजेंट अंकुर अग्रवाल निवासी मथुरा को नामजद करते हुए सात फरवरी को थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी।

 एसपी (सिटी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, 10 फरवरी को इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के वकीलों ने गोवर्धन थाने पहुंचकर कागजात दिखाए और दलील दी कि दोनों सीईओ का इसमें कोई दोष नहीं है। इसके बाद लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के मालिक की तलाश में मथुरा से पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, कंपनी मालिक का नाम वी. प्रेम कुमार है। उसका जनरल स्टोर भी है। मथुरा पुलिस उसे गिरफ्तार कर यहां ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button